सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- मैंने पहले ही कहा था कि वह पंजाब के लिए ठीक नहीं

0
561

 चंडीगढ़
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैंने इसके (सिद्धू के) बारे में पहले ही कहा था कि वह स्थिर नहीं है। कैप्टन ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आपसे कहा था…वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।''

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा, 'किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।'
 
कैप्टन और सिद्धू के बीच तकरार
आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। इसके बादा माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here