पीएम मोदी का संबोधन सच्चे राजनेता वाला, 130 करोड़ भारतीयों को गर्व:  जेपी नड्डा 

0
730

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस लड़ाई में सभी देशों को सहयोग का आश्वासन दिया। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ जल, समुद्री व्यापार, वैक्सीनेशन, अफगानिस्तान संकट समेत कई मुद्दे उठाए। अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके संबोधन की तारीफ की। साथ ही इसे सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल बताया।
 
जेपी नड्डा ने कहा कि UNGA की 76वीं असेंबली में पीएम मोदी का भाषण एक सच्चे राजनेता का बयान है। उनके भाषण ने देश के 1.3 अरब लोगों को गौरवान्वित किया है। जिस तरह से पीएम मोदी ने भारत के हर मुद्दे को उजागर किया और उस पर दुनिया का नजरिया खींचा है, वो काबिले तारीफ है। पीएम ने दुनिया को कोविड प्रबंधन, टीकाकरण, आतंकवाद और यहां तक कि समुद्री सीमाओं के मुद्दों पर साथ आने के लिए प्रेरित किया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी ने यूएन में ऐतिहासिक भाषण दिया है, जो आने वाली कई पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। ये हमारे राष्ट्र की स्थिति को भी मजबूत करेगा और एक नई विश्व व्यवस्था बनाने में मदद करेगा।
 

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी ने यूएन में शक्तिशाली और एतिहासिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करता हूं, जिसे लोकतंत्र की जननी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र में भारत की मजबूत परंपरा को रेखांकित किया। जिसने हमारे देश की विविधता से ताकत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here