हम किसानों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे : प्रियंका गांधी

0
401

लखनऊ
कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के 'भारत बंद'का समर्थन किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। प्रियंका ने कहा कि जब तक ये सरकार काले कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक हम किसानों के स संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। बता दें, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।  

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है। पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। @narendramodi काले कानून वापस लो।'' राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण करने वाली सरकार को यह नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।''  वह लगातार यूपी के दौरा कर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में चुनाव की रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रोडमैप भी फाइनल किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने के साथ ही हर मंडल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव की शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर का दिन और वाराणसी शहर को चुना है। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की गई है। इसके बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here