Udhyog Hakikat

चुनाव से पहले 29 और वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले, DM का तबादला भी जल्द

लखनऊ
प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 29 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार आधीरात बाद गुपचुप किए गए तबादलों में गोंडा, बहराइच व रायबरेली सहित कई जिलों के कई अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। शासन ने पारदर्शिता की नीति को पलीता लगाते हुए इन अफ सरों के भी तबादले की जानकारी पब्लिक डोमेन में साझा नहीं की। स्थानान्तरित अधिकारी भी काडर के दूसरे अफसरों के तबादले की जानकारी के लिए परेशान रहे।

लेकिन सूत्रों व जिलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त जैसे पदों पर अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। पिछले दिनों 38 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस तरह 10 दिनों के भीतर 66 अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है। कई जिलों में अभी भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली हैं। ऐसे पदों को भरने के लिए अभी और तबादले संभावित हैं।

प्रदेश सरकार जल्दी ही कई जिलों के डीएम बदलने की तैयारी कर रही है। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई जिलाधिकारियों को दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ को शासन में लाने पर माथापच्ची चल रही है। इन्हें चुनाव से पहले बड़े जिले खाली होने पर फिर मौका दिया जा सकता है। लंबे समय से कलेक्टर बनने का सपना देख रहे कुछ अफ सरों की भी लाटरी लग सकती है। वे जिलों की कमान पा सकते हैं।

ये वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी इधर से उधर