धनतेरस से पहले खरीदी के लिए 18-19 को पुष्य नक्षत्र

0
383

भोपाल

22 अक्टूबर को धनतेरस के अबूझ मुहूर्त के अलावा दीपावली की शुभ खरीदारी के लिए 18 और 19 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। इन तीनों दिवसों में की गई खरीदारी मंगलकारी रहेगी। धनतेरस पर शनिवार और प्रदोष होने से इस दिन की शुभता अन्य दिनों से अधिक रहेगी। शनिवार को खरीदी गई वस्तु को स्थायित्व मिलता है। पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी पर 18 अक्टूबर को सुबह 5:14 से अगले दिन 19 को शाम 6:15 तक पुष्य नक्षत्र योग रहेगा। इन दोनों दिन सिद्ध और साध्य योग भी रहेंगे। 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि शाम 6:02 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन शाम 6:03 तक रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here