RPF ने एक साल में पकड़े 206 टिकट दलाल, टिकट जब्त

0
178

बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के लिए वर्ष 2020-21 उपलब्धियों भरा रहा। तीनों रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर व नागपुर को मिलाकर आरपीएफ ने 206 दलालों को 52 लाख रुपये के टिकटों से गिरफ्तार किया। अभिभावकों से बिछड़े बच्चों को मिलाने में अहमद भूमिका निभाई। इसके साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

यात्री व रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ आरपीएफ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करती है। इसी के तहत घर से भागे 149 नाबालिगों को सुरक्षित चाइल्ड लाइन के माध्यम से उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया। इस वर्ष पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत किए गए चार बालक-बालिकाओं को सुरक्षित रूप से उनके स्वजनों को राज्य सरकार की सहायता से सौंपा गया है।

ट्रेनों में अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की समस्याओं के निवारण के लिए मेरी सहेली अभियान सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं 20 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया गया। महिला सुरक्षा हमेशा से रेलवे सुरक्षा बल की सर्वोच्च वरीयता रही है। इसके तहत रोशनी ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें दैनिक आवागमन करने वाली लगभग 700 महिलाएं जुड़ी हुई है जिनकी किसी भी शिकायत का निवारण इनके माध्यम से किया जाता है।

रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 436 को गिरफ्तार करना भी एक बड़ी उपलब्धि है। चेन पुलिंग करने वाले 779 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही बिना अनुमति ट्रेन में सामान बेचने वाले 1373 आरोतिों को भी गिरफ्तार किया गया। यात्रियों को परेशान करने वाले 350 किन्नरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वर्ष 2021-22 में भी बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here