रैगांव में सीएम का 22 किमी का जनदर्शन

0
122

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना जिले के रैगांव में जनदर्शन के लिए पहुंचे हैं। क्षेत्र में वे 22 किलोमीटर का जनदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी रैगांव में आमसभा हुई। इसके बाद वे धारहरा, इटमा, बरहना, दिदौध, मौहार और कोठी में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक पखवाड़े में दूसरी बार आज इस क्षेत्र में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 12 सितम्बर को इसी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद आज उनका इस क्षेत्र में दूसरा दौरा है। इस दौरान वे कई जगहों पर सभाएं करेंगे। सूत्रों की मानें तो उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान आज के अपने जनदर्शन में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं कर सकते है। जिसमें रैगांव व कोठी में कॉलेज, करसरा, सेमरवारा, ओढकी में विद्युत सब स्टेशन, रैगांव में खेल मैदान, रैगांव उप चौकी का थाने में उन्नयन, रैगांव को उप तहसील का दर्जा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन आदि घोषणाएं हो सकती हैं।

उपचुनाव से पहले शिवराज का रैंगाव में दूसरा दौरा, अफसरों की बढ़ी धड़कनें
मुख्यमंत्री का अंदाज इस बार जनदर्शन में अलग हैं। इस बार वे लोगों से ही उनकी समस्याएं सीधे पूछ रहे हैं। इसके बाद मंच से ही अफसरों से उस समस्या के निदान की जानकारी लेते हैं। जनदर्शन में कई अफसरों के काम काज पर नाराजगी जता चुके हैं। सीएम के इस अंदाज को देखकर सतना जिले के अफसरों की धड़कनें बड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करप्ट और लापरवाह अफसरों पर लगातार सख्ती बरत रहे हैं। टीकमगढ़ जिले में जनदर्शन के दौरान उन्होंने दो अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में भी अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वे योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here