पंजाब में कल शाम 4:30 बजे होगा कैबिनेट विस्तार 

0
111

 चंडीगढ़ 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है। चन्नी, जिन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था, कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा करने के लिए अपनी शपथ लेने के बाद से तीन बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपनी कैबिनेट के स्वरूप को अंतिम रूप देने के बाद वह पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। कल शाम साढ़े पांच बजे राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में सात नए लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह के करीबी पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वे सभी कैप्टन के वफादार माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार राज कुमार वेरका, कुलजीत नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह, राजा वारिंग, राणा गुरजीत और सुरजीत सिंह धीमान जैसे नाम नए संभावित मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, खेल मंत्री राणा और तीन अन्य मंत्रियों- गुरमीत सोढ़ी, एसएस अरोड़ा, गुरप्रीत कांगर को बाहर किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री नाम साझा करने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने पहुंचे हैं।
 
राहुल ने किया मंथन
नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी चन्नी ने सोमवार को कहा, "मैं यहां बैठा आम आदमी हूं, जबकि अन्य पार्टियां आम आदमी की बात करती रहती हैं। यह आम आदमी की सरकार है। इसे पंजाब के लिए कई फैसले लेने हैं।" चन्नी के साथ, उनके दो डिप्टी- सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी शपथ ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here