आज डीजल की कीमतों में उछाल, पेट्रोल पुराने रेट पर बरकरार

0
719

 नई दिल्ली
एक दिन की राहत के बाद आज एक बार डीजल की बढ़ी कीमतों ने लोगों को झटका दिया। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के अलग-अलग प्रदेशों में आज डीजल के रेट में 23 से 27 पैसे तक इजाफा देखा गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर डीजल का दाम 89.07 रुपये हो गया है। आइए जानते हैं और शहरों का हाल 
 
अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण बीते सप्ताह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी  रही। इसके बाद साप्ताहांत पर कल ब्रेट क्रुड 78.099 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड बढ़कर 73.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 
 
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here