अब कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान

0
112

भोपाल

प्रदेश में अब कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान-4 में सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग स्व-प्रेरणा से वैक्सीन लगावने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई अपील से प्रेरणा प्राप्त कर सभी वर्गों द्वारा महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। शाम 6 बजे तक प्रदेश में 10 लाख 70 हजार 800 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रात: 9 बजे से शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्य में प्रति घंटा वैक्सीन डोज़ के आंकड़ों में लगातार हुई वृद्धि से नागरिकों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता दिखी है।

वैक्सीनेशन की घंटेवार रिपोर्ट

समय

वैक्सीनेशन

प्रात: 10 बजे तक

60 हजार 822

प्रात: 11 बजे तक

1 लाख 58 हजार 275

दोपहर 12 बजे तक

2 लाख 79 हजार 607

दोपहर 1 बजे तक

4 लाख 14 हजार 205

दोपहर 2 बजे तक

5 लाख 42 हजार 698

अपरान्ह 3 बजे तक

6 लाख 95 हजार 151

शाम 4 बजे तक

8 लाख 45 हजार 344

शाम 5 बजे तक

9 लाख 79 हजार 466

शाम 6 बजे तक

10 लाख 70 हजार 800

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here