कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची

0
176

लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची जारी कर दी है। डॉ. पंकज श्रीवास्तव को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। ललन कुमार को आर्गनाइजेशन एंड कोआर्डिनेशन के लिहाज से संयोजक बनाया गया है।

अशोक सिंह को प्रिंट मीडिया संयोजक, अंशु अवस्थी को डिजिटल मीडिया संयोजक, जीशान हैदर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड उर्दू प्रेस का संयोजक बनाया गया है। मीडिया प्रशिक्षण एवं संवर्धन समिति में ओमकार नाथ सिंह, वीरेंद्र मदान, बृजेंद्र कुमार सिंह, ओबैदुल्लाह नासिर, अमरनाथ अग्रवाल और द्विजेंद्र त्रिपाठी रखे गए हैं।

इसके साथ ही कृष्णकांत पांडेय, हिलाल नकवी, सचिन रावत, विकास श्रीवास्तव, शुचि विश्वास, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विशाल राजपूत लोधी और जावेद अहमद खान को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

रफत फातिमा, मुकेश सिंह चौहान, अभिषेक राज, प्रियंका गुप्ता, अब्बास हैदर, आस्था तिवारी, आसिफ रिजवी, सृष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह, अजय चंद्र दूबे को पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रवक्ताओं को विभिन्न मंडलों का प्रभारी भी नामित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here