अखिलेश यादव ने कहा – ‘BJP झूठे प्रचार और आंकड़ेबाजी में बुन रही विकास का मायाजाल’

0
920

लखनऊ
2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं, चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साध रहे हैं।  अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा विज्ञापनों में ही 'विकास उत्सव' मना रही है। जनता में कहीं न उत्सव का माहौल है और नहीं सरकारी उपलब्धियों की चर्चा है। सभी लोग यह समझ गए हैं कि भाजपा झूठे प्रचार और आंकड़ेबाजी में ही विकास का मायाजाल बुन रही है। भाजपाई प्रचारजीवियों को 2022 के लिए जनता बेदखली की नोटिस जारी कर चुकी। फिर किसान, व्यापारी, महिला, नौजवान सब मिलकर भाजपा को विदाई दे देंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि जिन उपलब्धियों और विकास का हल्ला मुख्यमंत्री मीडिया के सामने कर रहे हैं उनकी ढोल की पोल जनता जानती है। पिछले 7 महीनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों की सड़क के गड्ढों की वजह से जानें गई हैं। लखनऊ हो या गोरखपुर, वाराणसी हो या कानपुर, बरेली हो या अयोध्या हर जगह टूटी गड्ढ़ायुक्त सड़कें दिखाई देती हैं। भाजपा सरकार के विकास की यही जमीनी हकीकत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों को सीधे राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिसका शिलान्यास समाजवादी सरकार में हो चुका था इसका उद्घाटन से पहले ही इसमें दरारे आ गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here