BJP सांसद अक्षयवर लाल के बिगड़े बौल, राकेश टिकैत को बताया ‘डकैत’, कहा- आंदोलन के पीछे आतंकी फंडिंग

0
120

 
बहराइच

17 सितंबर 2022 को केंद्र सरकार द्वारा खेती से जुड़े तीनों कानून पास किए गए थे, यह वहीं कानून हैं, जिनके विरोध में पिछले साल नवंबर से किसानों का आंदोलन लगाता चल रहा है। तो वहीं, किसान आंदोलन को लेकर कई बार भाजपा नेताओं के विवादित बयान भी सामने आए हैं। अब इसमें एक नया नाम और जुड़ गया है। वो नाम है बहराइच से भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड का।
 
योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर बहराइच में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत को लेकर विवादित बयान दिया हैं। भाजपा सांसद ने राकेश टिकैत को 'डकैत' बताया हैं। इतना ही नहीं, सांसद ने कहा कि किसान आंदोलन आतंकी फंडिंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में कोई भी किसान नहीं है। ये राजनीतिक दल के लोग हैं जो सिखिस्तान और पाकिस्तान से प्रेरित हैं।
 
सांसद ने कहा कि किसान प्रदर्शन करते तो हमको खाने का सामान नहीं मिलता। भोजन नहीं मिलता। सेब, अनार और अनाज नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे विदेश से हो रही आतंकी फंडिंग में कोई दो राय नहीं है। जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। वहीं, उनके इस बयान के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में रोष है। सोमवार को भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के आवास पर किसानों ने प्रदर्शन कर सांसद पर मुकदमे की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर चक्का जाम व प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here