अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान हेतु 25 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

0
111

रायपुर
राज्य शासन ने सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय 'महाराजा अग्रसेन सम्मान' की स्थापना की गई है। वर्ष 2021 के लिए इस पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से 25 सितंबर 2021 के सायं 5 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार की राशि रुपए 2 लाख चयनित व्यक्ति/संस्था को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में प्रदाय की जाएगी। इस पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति कर प्रस्तुत की जाए। व्यक्ति का पूर्ण परिचय, सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यो की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति, सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र/पत्रिकाओं/ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति, यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम/मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। आवेदक जिस जिले का निवासी हो उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेगा। सीधे इस विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here