सिंधिया का ग्वालियर-चंबल में रोड शो ,भव्य स्वागत

0
126

मुरैना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के दौरे पर है। चंबल के राजघाट पुल पर आते ही यहां भारी संख्या में इकट्‌ठा हुए कार्यकर्ताओं और सिंधिया को देखने खड़े लोगों ने उन पर फूल बरसाए और माला पहनाकर स्वागत किया। राजघाट पुल पर ही केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी उनका स्वागत किया।

सिंधिया ने कहा कि हम सब मिलकर विकास करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय का कार्य व्यवस्थित कर अपने-अपने क्षेत्र में आए हैं। कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम बोलना है और हमारा सिर्फ काम करना है। वो बोलते रहें और हम काम करते रहेंगे। चंबल राजघाट पुल से केंद्रीय मंत्री मुरैना पहुंचे। यहां भी उनका जगह-जगह किया गया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे बानमोर और ग्वालियर के लिए निकल गए।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत चंबल के राजघाट से लेकर ग्वालियर तक किया गया। दोपहर 12 बजे सिंधिया राजघाट पर पहुंच गए थे। यहां पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला मुरैना की तरफ चला। राजघाट से मुरैना पहुंचने में उन्हें पूरा डेढ़ घंटा लग गया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुरैना आए हैं।

ग्वालियर सीमा से हुए रथ पर सवार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट पहुंचे। यहां से अपनी कार को छोड़कर वह इंदौर से बनकर आए विशेष रथ में सवार हो गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व अन्य प्रमुख मंत्री भी रोड शो में शामिल हैं। यह रोड शो करीब 20 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी करेगा।

निरावली पॉइंट से आगे 100 किलो गुलाब से भर दी सड़क
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही इंदौर से आए विशेष रथ पर सवार हुए तो उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। निरावली पॉइंट से आगे करीब आधा किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियों को सड़कों पर बिछाया गया था। फूल से वेलकम लिखा गया था। सिंधिया के रथ को भी फूलों से सजाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here