मंत्री ने 1 करोड़ से अधिक के कार्यों की घोषणा

0
147

रायपुर
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.डहरिया ने मंदिर हसौद कुरूद के कार्यक्रम में ढ़ाई करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने 1 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी की। मंत्री डॉ.डहरिया ने सर्व मांगलिक भवन हेतु 25 लाख रुपए, कुरूद में नाली के लिए 50 लाख रुपए, रामलीला रंग मंच कुरूद में शेड निर्माण के लिए 5 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 20 लाख रुपए और कुरूद में 5.5 लाख रुपए महिला भवन हेतु घोषणा की। मंत्री ने वार्ड क्रमांक 8 में तहसील कार्यालय से व्यावसायिक परिसर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत राशि 7.90 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 7 व्यावसायिक परिसर से जयकारा ट्रेडिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत राशि 28.26 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 7 व्यावसायिक परिसर से जयकारा ट्रेडिंग तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, लागत राशि 15.23 लाख रुपए,वार्ड क्रमांक 5 मेन रोड से बांधे घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत राशि 20.55 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 5 मेन रोड से बांधे घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, लागत राशि 15.23 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 01 से 20, निकाय के विभिन्न स्थानों में विद्युत पोल विस्तार एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, लागत राशि 30.00 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 15 वर्मा समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, लागत राशि 15.00 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 11 मेहर समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, लागत राशि 5.00 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन और मेन रोड से रामलीला चौक (कुरूद) तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत राशि 27.45 लाख रुपए, बंधवा तालाब से डबरी तालाब (कुरूद) तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, लागत राशि 32.23 लाख रुपए, विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, लागत राशि 53.64 लाख रुपए,तीनों कार्यों की कुल लागत राशि 113.32 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here