अ.भा. सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 24 सितम्बर से नई दिल्ली में होगी

0
103

भोपाल

अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन 24 से 29 सितम्बर, 2021 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया जायेगा।

मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस टेबल-टेनिस टीम में 5 महिला खिलाड़ी, जिनमें सुउत्तरा पानसे स्कूल शिक्षा विभाग, सुप्रियंका वंशीवाल श्रम विभाग, सुपूनम इसरानी नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग तथा डॉ. रंजना शर्मा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उच्च शिक्षा विभाग की ही प्रोफेसर डॉ. रजनी भार्गव का चयन स्टेण्ड बाय खिलाड़ी के रूप में किया गया है। महिला वर्ग की वेट्रेन्स टीम में सुरूबी कौर वन विभाग तथा सुनीता वैष्णव उच्च शिक्षा विभाग का चयन किया गया है।

मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस की पुरुष टीम में एन.एस. ठाकुर वन विभाग, संदीप मिश्रा स्कूल शिक्षा विभाग, मनोज सोनगरा उच्च शिक्षा विभाग तथा दिव्यांश अग्निहोत्री पशुपालन विभाग शामिल हैं। रवेन्द्र सिंह चौहान स्कूल शिक्षा और शैलेन्द्र कुमार वर्मा वन विभाग को स्टेण्ड बाय खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया गया है। पुरुष वर्ग में वेट्रेन्स वर्ग में प्रशांत महंत स्कूल शिक्षा एवं मुकेश बघेल वन विभाग का चयन किया गया है।

रावेन्द्र सिंह चौहान को पुरुष टीम का और सुपूनम इसरानी को महिला टीम का कोच एवं मैनेजर नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here