Udhyog Hakikat

अनुपम खेर ने ताजमहल का किया दीदार, देखते ही बोले- वाह ताज!

आगरा
 

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं। ताज देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके मुंह से केवल वाह ताज मिला। अनुपम खेर पिछले 3 दिनों से एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आगरा आए  हुए हैं। इस दौरान वे आगरा में 2 दिन की शूटिंग करेंगे। वे सोमवार को सुबह ताजमहल देखने पहुंचे। अनुपम खेर मुख्य गुंबद पर काफी देर रुकर पच्चीकारी को देखा और उसकी तारीफ की। गाइड नितिन सिंह ने बताया कि अनुपम खेर लगभग एक घंटे तक ताजमहल में रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशवासियों और आगरा वासियों को गर्व होना चाहिए। ये दुनिया की बेमिसाल स्मारकों में से एक है।

अनुपम खेर ने बताया कि वे लंबे समय से ताजमहल देखना चाहते थे लेकिन समय नहीं मिल पा रहा था। ये स्मारक बेहद खूबसूरत है। लोगों को इसे देखना चाहिए। अनुपम खेर ने ताज के भीतर एक छोटा सा वीडियो भी शूट किया।