भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री आएंगे 28 को, छग में रहेंगे तीन दिन

0
144

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सी.टी. रवि जी 28 सितम्बर की सुबह 08:35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। भाजपा कार्यालय से सुबह 10 बजे बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार पहुंचकर दोपहर 12 बजे से 02 तक बलौदाबाजार में जिले की बैठक लेंगे। दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजे तक मंडल की बूथ बैठक लेंगे। शाम 04:30 बजे से शाम 06 बजे तक रायपुर ग्रामीण के खरोरा मंडल की बैठक लेंगे। शाम 06 खरोरा से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 08 बजे पहुंचेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि 29 सितम्बर को सुबह 09:30 बजे भाजपा कार्यालय से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर टी.सी. रवि जी 11:30 से 01:30 बजे सेवा ही समर्पण अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान सेन्द्री वि.स. बेलतरा में शामिल होंगे एवं रतनपुर में महामाया देवी के दर्शन करेंगे। 03:30  बजे से 05 बजे तक बिलासपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक लेंगे। शाम 05 से 05:30 बजे बिलासपुर जिले के प्रमुख नेताओं की बैठक लेंगे। वहां से बैठक लेने के उपरांत शाम 05:30 रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय से भिलाई जिला दुर्ग के लिए रवाना होंगे। भिलाई पहुंचकर सुबह 10:45 से 12:45 तक सेवा और समर्पण अभियान संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भिलाई से दोपहर 12:45 को रवाना होकर दोपहर 01:30 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि 02:30 बजे से 04:30 बजे भाजपा कार्यालय में सभी मोर्चा, अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रभारी व प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक लेंगे। शाम 05 बजे भाजपा कार्यालय में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि शाम 06:55 को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here