महात्मा गांधी जी एवं अभूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

0
53

डिंडोरी
आज ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई के तत्वाधान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में सत्य अहिंसा के पूजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं अभूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बजाग जनपद के लालपुर ग्राम पंचायत मनाई गई सर्वप्रथम गांधी जी की छायाचित्र पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के द्वारा फूल और सूत की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने कहा कि किसान और सेना के जवान की जय कहने वाले, ईमानदारी व सादगी की मिसाल रहे भारत के अभूत'पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी व अहिंसा जिनका धर्म था, सत्याग्रह जिनकी आदत, आज़ादी की ऐसे महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ऐसे महापुरुषों की जयंती पर उन्हें सादर नमन। गांधी जी ने धर्म व जाति के भेदों को मिटाने के लिए जीवन पर्यंत लड़ाई लड़ी, वास्तव में वे भारत जोड़ो अभियान के अग्रदूत थे। बापू ने हमें मानवता और समानता का अर्थ समझाया, दूसरों की सेवा करना सिखाया और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया। विनम्रता और सादगी से भी हम अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, ये सिखाया। आज राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, तीन हफ़्तों से ज़्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी हज़ारों मील पैदल चलना बाक़ी है। राहुल जी से कई लोगों ने पूछा कि “आप लोग ये भारत जोड़ो यात्रा क्यों कर रहे हैं”।

बहुत सालों पहले बापू ने देश को एकजुट करने के लिए डांडी मार्च किया और पूरा देश उनके साथ पैदल निकल पड़ा, तब हम अंग्रेज़ों से अपनी आज़ादी के लिए लड़े थे, आज हम भारत को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई कांग्रेस पार्टी की ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की लड़ाई है।  आज बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, भुखमरी, हिंसा, शोषण, दमन और असमानता ने देश की नींव पर हमला बोल दिया है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं, महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है और नफ़रत ने एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी की जान का दुश्मन बना दिया है। देश आज डर की गिरफ़्त में है। हमारा प्यारा भारत कभी भी ऐसा नहीं था। आज राहुल जी इन्ही विभाजनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ एक साथ, कदम से कदम मिला कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं, देश के अलग-अलग कोनों से उठ रही आवाज़ें एक हो रही हैं, लोग राहुल जी के यात्रा से जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बड़ा होता जा रहा है। कोई भी शक्ति राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक नहीं सकती, क्यूंकि ये हिंदुस्तान की आवाज़ है।बापू ने हमें  बेधड़क सच बोलना सिखाया, इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुमंत्री आयाम, महिला उत्पीडन जिलाध्यक्ष असमां खान, मिथलेश साहू, निर्मिला धुर्वे, विमला धुर्वे, सुमन साहू, सरोजनी साहू, संजय मरावी, कवल धुर्वे, पवन साहू, देवेंद्र साहू एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारी, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here