Udhyog Hakikat

मुख्यमंत्री चौहान ने किया शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले के अम्बाह में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की असमय मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजन को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुरैना जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को दिवंगत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मृतकों के परिजन को आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पृथक राहत राशि प्रदान की जा रही है।