Udhyog Hakikat

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा वरिष्ठ पत्रकार कपूर के निधन पर दु:ख व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीकुमार कपूर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कपूर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सतना टाईगर समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्रीकुमार कपूर का 78 वर्ष की आयु में आज सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया।