Udhyog Hakikat

मुख्यमंत्री चौहान ने लता मंगेशकर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर को उनकी जन्म वर्षगांठ पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि  सुरों की देवी सुलता मंगेशकर ने पूरा जीवन गायन को समर्पित किया  है। मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी इस गायिका पर मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे राष्ट्र को गर्व है। वे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की गायिका हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने लता जी के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की है।