दिल्ली का मौसम फिर बदलेगा, कल से छह दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
136

नई दिल्ली
मौसम विभाग ने राजधानी में 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी में सोमवार सुबह से धूप खिली रही। देर शाम तक दिल्ली के किसी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक स्थिति में 82 अंक पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 26 सितंबर के बीच दिल्ली में मॉनसून फिर सक्रिय होगा। हालांकि इस बीच तेज बारिश की संभावना कम है। सोमवार को दिल्ली में 93 फीसदी उमस रही। अगले कुछ दिनों में यह घटेगी। इसके अलावा 24 और 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। बारिश से दिल्लीवालों को उमस से राहत मिलेगी। पिछले दो दिन से मौसम में उमस 90 फीसदी से अधिक है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here