पीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर EXAM का अपडेट कलैंडर लाइव , दिसंबर में चार परीक्षाएं

0
213

भोपाल
Professional Examination Board, Bhopal के चेयरमैन ने पिछले दिनों बयान दिया था कि व्यापम घोटाला-2 की जांच के कारण इस साल कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इस बयान के बाद एमपी पीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम कैलेंडर हटा दिया गया था लेकिन अब फिर से अपडेट कलैंडर लाइव कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड नवीन परीक्षा कार्यक्रम 2021-2022
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा अपडेट किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सन 2021 में चार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शेष सभी परीक्षाएं 2022 में आयोजित की जाएंगी। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 सहित 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन जनवरी से लेकर मई 2022 तक किया जाएगा।

एमपीपीईबी का अपडेट एग्जाम कैलेंडर 2021- 2022
1. पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (DAHET)- 2021 Entrance Test 26 Nov. 2021
2. प्री० वेटनरी एंड फिशरी टेस्ट (PV & FT)– 2021 Entrance Test 27 – 28 Nov. 2021
3. प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021 Entrance Test 05 – 07 Dec. 2021
4. किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग म. प्र. भोपाल के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों हेतु भर्ती परीक्षा – 2020 (पुनः परीक्षा) Recruitment Test 11 – 12 Dec. 2021
5. समूह-2 उप समूह-4 सयुक्त भर्ती परीक्षा -2020( पुनः परीक्षा) Recruitment Test 17 – 19 Dec. 2021
6. समूह-5 भर्ती परीक्षा – 2020 (K प्रश्न पत्र हेतु पुनः परीक्षा) Recruitment Test    23 – 24 Dec. 2021
7. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा – 2020 Recruitment Test Start From
08 Jan. 2022
8. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2020 Eligibility Test Start From
05 Mar. 2022
9. समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों के पदों हेतु भर्ती परीक्षा Recruitment Test Apr. 2022
10. समूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटापिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा Recruitment Test Apr. 2022
11. समूह-3 उपयंत्री भर्ती परीक्षा Recruitment Test Apr. 2022
12. समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला प्रबंधक (कृषि) प्रबंधक (गु.नि.) व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा Recruitment Test Apr. – May. 2022
13. समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा    Recruitment Test May.  2022
14. समूह-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा    Recruitment Test May. 2022
15. कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा    Recruitment Test May. 2022
16. समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा Recruitment Test May. 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here