Udhyog Hakikat

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत

अमेरिका
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में 5 मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी है। मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना उत्तरी कैरोलिना में फायरिंग के दौरान हुई। इस घटना के बाद उत्तरी कैरोलिना को बंद कर दिया गया है।
 
पुलिस ने मेयर को बताया कि संदिग्ध को 'पकड़' लिया गया है।  खबर के मुताबिक संदिग्ध शूटर एक टीनएजर हो सकता है। उसे लंबी बंदूक के साथ एक सफेद कपड़े में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध को अधिकारियों ने गैरेज में बंद कर दिया था।