Udhyog Hakikat

पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

रायपुर
भाजपा के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह का सोमवार को तड़के बेंगलूरू के निजी अस्पातल में निधन हो गया। वे पूर्व मंत्री रहे स्व दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे पुत्र थे।

चंद्रपुर से भाजपा की टिकट पर विधायक बने युद्धवीर सिंह काफी समय से लीवर संक्रमण से ग्रसित थे उन्हें पहले दिल्ली ले जाया गया था लेकिन लीवर ट्रांसप्लांट के लिये उन्हे बंगलूरू के एलस्टर अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां वे दो दिनों तक वेंटीलेटर पर थे। रविवार की रात में ही उनकी हालत गंभीर होने का समाचार मिला था और सोमवार को तड़के  उनका निधन हो गया। युद्धवीर सिंह पंचायत सदस्य से लेकर चंद्रपुर के पूर्व विधायक,संसदीय सचिव,ब्रेवरेज कापोर्रेशन के अध्यक्ष थे इसके अलावा वे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं। वे चंद्रपुर से दो विधायक रहे। उनके निधन की खबर जैसे ही छत्तीसगढ़ पहुंची पार्टी के साथ ही साथ जशपुर में पैलेस इलाके में शोक व्याप्त है। जशपुर इलाके के लोग पैलेस पहुंचने लगे हैं। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे।

मुख्यमंत्री ने युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।