अंतरिक्ष में तीन दिन बिताकर लौटे स्पेसएक्स के चार यात्री, अपोलो मून कार्यक्रम के बाद हासिल सर्वाधिक ऊंचाई

0
165

वाशिंगटन
सामान्य नागरिकों से अंतरिक्ष पर्यटक बने चार लोग अमेरिकी प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स के इंस्पिरेशन4 मिशन के जरिए तीन दिन अंतरिक्ष में रहने और पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद सकुशल लौट आए हैं। रविवार सुबह भारतीय समय अनुसार करीब 4:30 बजे मिशन अमेरिका में फ्लोरिडा के निकट अटलांटिक में उतरा। केवल नागरिकों द्वारा की गई यह पहली सफल अंतरिक्ष यात्रा बनी, जिसने साबित कर दिया कि आधुनिक विज्ञान के युग में अब अंतरिक्ष आम इनसान का हो चुका है।

वापसी के लिए यान ने शुक्रवार को धरती की ओर लौटने के लिए दो रॉकेट बर्न का इस्तेमाल किया। इस प्रक्रिया में यान को एक निर्धारित क्षेत्र व दिशा की ओर बढ़ाया जाता है। पर्यटकों को लेकर मिशन का कैप्सूल रेजिलियंस लैंडिंग साइट की ओर बढ़ा। इससे पहले, बीते बुधवार इसे कैनेडी स्पेस सेंटर से फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।

प्रक्षेपण के महज तीन घंटे में यात्री करीब 585 किलोमीटर ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाए गए। यह ऊंचाई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र और हबल अंतरिक्ष दूरबीन की कक्षा से अधिक तो है ही, 1972 के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो मून कार्यक्रम के बंद होने के बाद मानव द्वारा हासिल सर्वाधिक ऊंचाई भी है।

तीन दिन अंतरिक्ष में रहने के दौरान पर्यटकों ने विशेष भोजन के बजाय ठंडे पिज्जा, सैंडविच, पास्ता पर पर गुजारा किया। फिल्में भी देखी। साथ ही, जल्द अंतरिक्ष में फिल्म शूट करने जा रहे टॉम क्रूज और रॉक बैंड यू2 के मुख्य सदस्य बोनो ने उनसे फोन पर बातचीत भी की।

ये हैं अंतरिक्ष सैलानी
आइजकमैन, सायन प्रॉक्टर, हेले आर्सेनॉक्स और क्रिस सेंब्रोस्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here