Udhyog Hakikat

सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर अनाथ आश्रम में फल वितरण

रायपुर
मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज के 70 वे जन्मोत्सव के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर के तत्वावधान में सेवा के अनेक कार्य किए गए। माना स्थित स्व कुलदीप निगम की स्मृति में बने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को वस्त्र और फल बांटा। राजधानी के बाल आश्रम और कुष्ठ आश्रम में भी फल वितरण किया। जिला अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों के स्वजनों को भोजन के पैकेट्स वितरित किए गए।

रायपुर आश्रम प्रभारी महात्मा दीप्ति बाई एवं महात्मा आत्म प्रभा बाई के मार्गदर्शन में मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों एवं आश्रम कार्यकर्ता गण की उपस्थिति में सेवा के अनेक कार्य अनवरत चलते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाक्टर पी एल तारक, गांधी निषाद, पुरुषोत्तम, विजयलक्ष्मी, सीमा, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे। मानव उत्थान सेवा समिति की महात्मा दीप्ति बाई ने बताया कि समिति का प्रमुख उद्देश्य दीन हीन, निर्धन एवं जरूरतमंदों की सहायता करना है। कोरोना काल में निर्धन एवं जरूरत मंद परिवारों को माह भर का राशन वितरित किया गया था। साथ ही प्रतिदिन भोजन के पैकेट्स बांटे गए थे। इसके अलावा कन्याओं के विवाह में भी हरसंभव सहायता की जा रही है। समय समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है।

वृद्ध आश्रम, बाल आश्रम में वाटर कूलर, एक्वागार्ड भी लगाए गए। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिए भी उनकी फीस, ड्रेस, कॉपी, पुस्तक आदि सामग्री वितरित की गई। सतपाल महाराज का संदेश है कि हर दुखी व्यक्ति की सहायता करने समाज के लोग आगे आएं तो दुनिया में कोई भी दुखी नहीं रहेगा।