CM चन्नी से आधी आबादी को खतरा- गृहमंत्री मिश्रा

0
126

भोपाल
 पंजाब में नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद पिछले कुछ दिनों से सूबे में चल रहा सियासी घमासान भले ही थम गया है। लेकिन, कांग्रेस हाईकमान की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त करने के बाद देशभर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही उन पर लगे 'मी टू' के संगीन आरोप भी एक बार फिर चर्चा का विषय बनने लगे हैं। इसी के चलते भाजपा द्वारा भी चरणजीत सिंह को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है।

मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जिस व्यक्ति पर महिलाओं से जुड़े इतने संगीन आरोप लगे हों उसे मुख्यमंत्री बनाने से पंजाब खतरे में आ गया है । अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में डॉ. मिश्रा ने कहा कि, जिस पार्टी की अध्यक्ष महिला हो, वो पार्टी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जिसपर महिलाओं से जुड़े संगीन आरोप लगे हैं। एक अधिकारी ने आरोप लगाया हो, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की हो।

'खतरे में आ गई पंजाब की आधी आबादी'- नरोत्तम मिश्रा

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि, अनुसूचित जाति के और लोग भी तो थे, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों बनाया जो चवन्नी उछालकर फैसले करता हैं। डॉ. मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि, चन्नी चवन्नी उछालने के मामले में बहुत फेमस रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि, पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि, नवजोत सिंह सिद्धू से देश को खतरा है, लेकिन चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से तो पंजाब की आधी आबादी खतरे में आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here