14 अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल

0
366
1. मेष- आज राशि स्वामी मंगल व बुध बैंकिंग व एजुकेशनल फील्ड में लाभ देंगे। शुक्र मीडिया व बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जाँब को लेकर तनाव रहेगा। प्यार के रिश्ते में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।
 
2. वृष-आज चन्द्रमा इसी राशि में है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आईटी व बैंकिंग जाँब के जातक प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा।
 
3. मिथुन- चन्द्रमा द्वादश दान पुण्य व धार्मिक कार्य करवाता है। आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। युवा अपनी लव लाइफ में अति इमोशनल होने से बचें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मङ्गल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
 
4. कर्क-चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज एकादश भाव में है। किसी सरकारी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।रुका धन मिलेगा। चन्दमा राशि का स्वामी व माता का कारक ग्रह है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। युवा प्यार में शुक्र के सपोर्ट का लाभ लेंगे, दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।
 
5. सिंह-इस राशि से दशम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ संभावित है। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। प्यार में क्रोध से दूर रहें।
 
6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से नवम यानी भाग्यभाव में है। गुरु सप्तम में हैं। सप्तम जीवनसाथी का भाव है। पत्नी को स्वर्ण आभूषण उपहार में दें।जीवनसाथी संग यात्रा का संयोग बन रहा है। आईटी व मीडिया जाँब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।
 
7. तुला– चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम गोचर रत है।अष्टम चन्द्रमा रोग दे सकता है। शनि मकर में वक्री है।जाँब को लेकर तनाव संभव है।हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।मैरेज लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
8. वृश्चिक– सूर्य एकादश ,चन्द्रमा सप्तम व गुरु पँचम छात्रों के लिए मंगलमय है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है ।मिथुन व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व नारंगी शुभ है।सात अन्न का दान करें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।
 
9. धनु– आज चन्द्रमा खष्ठम ,गुरु चतुर्थ तथा सूर्य दशम भाव में है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। मङ्गल खष्ठम है।लवलाइफ में खूबसूरत यात्रा हो सकती है।
 
 
10. मकर– मङ्गल पँचम है। चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि में वक्री हैं।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।लवलाइफ तनावग्रस्त रहेगी।
 
11. कुंभ– चतुर्थ भाव मे चन्द्रमा व द्वितीय गुरु व्यवसाय में सफलता का संयोग बना रहे हैं। अष्टम सूर्य स्वास्थ्य सुख देगा। प्रेम में असत्य से बचें।व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।मङ्गल व शुक्र आत्मबल में वृद्धि करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।
 
12. मीन– इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व तृतीय चन्द्रमा शुभ फल देंगे।सप्तम सूर्य से प्रेम में बहस बढ़ती है।व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।दाम्पत्य जीवन में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here