भाजपा कोई भी चुनाव जीतती है तो बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के आधार पर जीतती: वीडी शर्मा

0
126

भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा कोई भी चुनाव जीतती है तो बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के आधार पर जीतती है। चुनाव हो या कोई अभियान हो, बूथ-बूथ के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसीलिए भाजपा को कार्यकर्ता आधारित दल माना जाता है। अब जहां चुनाव होने हैं, वहां जीत वाले बूथ पर तो सक्रियता रखनी ही है, हमें वहां ज्यादा एक्टिव रहना है जिस बूथ पर कम वोट मिलते हैं। वहां हमें अगले चुनाव में हमें अधिक वोटों से जीतना है। प्रत्येक समाज और वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है क्योंकि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमें जीतना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ये बातें पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवाड़ी और पृथ्वीपुर में बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सभी सदस्यों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती हैं और सभी का ध्यान रखा जाता है। कोई भी चुनाव हो, भाजपा का कार्यकर्ता लड़ता है और चुनाव जीतता है। हमारी ताकत को और मजबूत बनाकर दिखाना है। पृथ्वीपुर में शर्मा ने मंडल के ग्राम और नगर केंद्र के पालक संयोजक, मंडल पदाधिकारी, मंडल क्षेत्र में रहने वाले पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडी बोर्ड अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक भी ली। इसके बाद शर्मा जेरोन नगर पंचायत क्षेत्र में भी पहुंचेंगे और वहां भी स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि हर बूथ पर चुनाव जीतने का संकल्प भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिला रहे हैं। पार्टी का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी होता है, वही चुनाव लड़ता है। प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है। पिछले चुनाव में हुई हार को लेकर किए गए सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि हमने उसकी समीक्षा की थी। अब हर बूथ पर जीत के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का काम पार्टी कार्यकर्ता कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here