टोक्यो की भारतीय महिला हॉकी ओलम्पियनों का किया गया भव्य स्वागत

0
201

भोपाल

टोक्यो ओलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का राजाभोज विमानतल पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। देश में बेटियों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला हॉकी ओलम्पियनों को मंगलवार 28 सितंबर को मिंटो हॉल में दोपहर 2 बजे सम्मानित करेंगे। हॉकी दल की सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रूपये की राशि भी प्रदाय की जायेगी। टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पाँच खिलाड़ियों सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here