घर में रख रहें हैं Fish Aquarium तो यहां जानें उसकी सही दिशा

0
145

आज के समय में एक्वेरियम रखने का प्रतलन काफी बढ़ गया है। कहते हैं कि ये न केवल खुशी देता है बल्कि घरवालों पर आनी वाली मुसीबतों को भी टालता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने पर धन संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। लेकिन इसे रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। जैसे कि इसे किस दिशा और कौन से स्थान पर रखना चाहिए। आज हम आपको फेंगशुई में बताए गए उन नियमों के बारे में बताएंगे, तो आइए जानें-

ऐसी मान्यता है कि घर पर रंगीन मछलियां पालने से घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं। फेंगशुई का मानना है कि मछली धन को आकर्षित करती है और किसी भी आपदा को अपने ऊपर ले लेती है। 

फेंगशुई के मुताबिक घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखते समय उसे पूर्व-उत्तर की दिशा में रखना शुभ माना होता है। 

चाहते हैं कि दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बना रहे चो इसके लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। वहीं इसे दाईं ओर रखने से घर के पुरुष का मन चंचल होता है।

कहते हैं कि फिश एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस जगह पर एक्वेरियम रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। 

ऐसा बताया गया है कि एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए। साथ ही मछलियों की संख्या भी नौ होनी चाहिए। अगर इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की व एक काले रंग की हो तो ओर भी बेहतर होता है।

फेंगशुई के अनुसार काले रंग की मछली से घर के लोगों को किसी भी तरह की बुरी नज़र नहीं लगती है। 

अक्सर देखा होगा कि एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती है। मरी हुई मछली को तुरंत निकालकर किसी नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here