Udhyog Hakikat

बेटे अर्जुन के साथ UAE के बीच पर एन्जॉय करते नजर आए सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई को मात मिली थी। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के आइकन और मेंटॉर सचिन तेंदुलकर यूएई के बीच पर एन्जॉय करते नजर आए। सचिन सिर्फ अकेले ही बीच पर एन्जॉय नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके साथ उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। पिता और पुत्र को हाल में अबू धाबी के बीच पर एन्जॉय करते हुआ देखा गया। सचिन ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके फैंस को इसकी जानकारी दी। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने अर्जुन के साथ बीच पर एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने फोटो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा, 'मेरे सनशाइन के साथ!।' अर्जुन पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए हैं। हालांकि उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। 

मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। अपने क्रिकेट के दिनों में तेंदुलकर भी आईपीएल का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के लिए 2013 में खेला था। सचिन ने मुंबई इंडियंस के लिए 78 मैचों में 2334 रन बनाए और उनका औसत 33.83 का रहा है। कोरोना महामारी के कारण आईपीएल 2021 को दो मई को स्थगित कर दिया गया था और अब 140 दिन के ब्रेक के बाद यूएई में इस टूर्नामेंट को पूरा किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2021 के पहले हाफ में प्रदर्शन बेहतर रहा है। मुंबई इंडियंस इस समय प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब छठे खिताब पर है। रोहित अगर आईपीएल 2021 की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस की झोली में डालते हैं तो वो पहले ऐसे कप्तान बनेंगे जिन्होंने आईपीएल टाइटल जीतने की हैट्रिक लगाई हो। मुंबई को अपना लीग में अपना अगला मुकाबला गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।