Udhyog Hakikat

तालिबान ने महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य

काबुल
अफगानिस्तान पर पूर्ण रूप से कब्जा जमाने के बाद अब तालिबान का असली चेहरा सामने आने लगा है। महिलाओं के सम्मान, नौकरी की आजादी की बात करने वाला तालिबान अब नए-नए प्रतिबंधों को लागू कर रहा है। तालिबान ने काबुल समेत देश के कई शहरों में पोस्टर लगाकर हुक्म दिया है कि महिलाएं बाहर निकलते समय बुर्का जरूर पहनें। सार्वजनिक स्थानों पर बिना नकाब के पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

तालिबान के जारी किए गए पोस्टर में बुर्का पहने एक महिला की तस्वीर है। इस पोस्टर को कैफे और दुकानों में तालिबान के धर्मार्थ कार्य करने वाले मंत्रालय ने चस्पा किया है। इस पोस्टर में लिखा है कि शरिया कानून के अनुसार, मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए। तालिबान के इस्लामी कानून की व्याख्या को लागू करने के लिए जिम्मेदार मंत्रालय के एक प्रवक्ता सादिक अकिफ मुहाजिर ने कहा ने भी पोस्टर्स को लगाने की पुष्टि की है।

 

सड़कों पर सख्ती कर रहे तालिबान लड़ाके
मुहाजिर ने कहा कि अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे दंडित किया जाएगा या पीटा जाएगा, यह मुस्लिम महिलाओं के लिए शरिया कानून का पालन करने के लिए सिर्फ प्रोत्साहन है। इसके बावजूद सड़कों पर तालिबान के कई लड़ाके बुर्का न पहनने पर महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। काबुल में, महिलाएं पहले से ही अपने बालों को स्कार्फ से ढकती हैं, हालांकि कुछ मामूली संख्या में ही महिलाएं वेस्टर्न ड्रेसेज पहनती हैं।