राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित की अंतरिम सूची जारी

0
68

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाडि?ों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। खिलाडि?ों द्वारा किसी प्रकार की दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2021, कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य खेल पुरस्कार के लिए जिन खिलाडि?ों का चयन किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैै।

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए (ओलंपिक खेल) वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी जगदीश विश्वकर्मा जिला राजनांदगांव, हैण्डबाल खिलाड़ी सुश्री सोनिया जिला महासमुंद, फेंसिंग खिलाड़ी सुश्री वेदिका कौशिक जिला दुर्ग। (नॉन ओलंपिक खेल) सॉफ्टबाल खिलाड़ी किशन महानन्द जिला रायपुर, कराते खिलाड़ी रूपेश दास जिला दुर्ग। (पैरा स्पोटर््स) व्हिलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी महेन्द्र कुमार साहू जिला मुंगेली।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए (ओलंपिक खेल) बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री नेहा कारवा, भिलाई, क्याकिंग एण्ड केनोइंग खिलाड़ी सुश्री सालू प्रधान जिला रायपुर। (नॉन ओलंपिक खेल) सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सौरभ यादव जिला रायगढ़, कराते खिलाड़ी करण साहू जिला राजनांदगांव। (पैरा स्पोटर््स) पैरा जूडो खिलाड़ी टेपिना धनकर जिला राजनांदगांव। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए प्रशिक्षक आर्चरी इतवारी राज जिला बिलासपुर एवं निर्णायक टेबल टेनिस प्रेमराज जाचक जिला दुर्ग।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2019-20 के लिए बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी तुलिका गोदामकर जिला दुर्ग एवं रणविजय जिला दुर्ग, बाक्सिंग खिलाड़ी सूरज सिंह जिला दुर्ग, फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री वंदना ध्रुव जिला रायपुर एवं सोमनाथ भुआर्य जिला दुर्ग, हॉकी खिलाड़ी सुश्री गायत्री शिन्दे जिला बिलासपुर, कबड्डी खिलाड़ी उमेश सिंह जिला बिलासपुर, खो-खो खिलाड़ी काशीला भगत जिला रायगढ़, क्याकिंग एण्ड केनोईंग खिलाड़ी नीतू सोनवाने जिला रायपुर एवं सतीश ध्रुव जिला रायपुर, नेटबाल खिलाड़ी इमरान खान जिला दुर्ग, रोलबॉल खिलाड़ी मेघा बिहाल जिला दुर्ग एवं आकाश सिंह जिला रायपुर, टेबल-टेनिस खिलाड़ी शिल्पी घोष जिला रायपुर एवं ए. संतोष जिला दुर्ग, टेनिक्वाईट खिलाड़ी सिमरन कश्यप जिला रायपुर एवं प्रवीण कुमार साहू जिला रायपुर, टग आॅफ वार खिलाड़ी नेहा यादव जिला रायपुर एवं राहुल राजपूत जिला दुर्ग, व्हालीबॉल खिलाड़ी सावंती देवांगन जिला दुर्ग एवं अम्बर कुमार पांडे जिला सूरजपुर, कुश्ती खिलाड़ी लक्ष्मी बाई जिला दुर्ग एवं अवधेश यादव जिला दुर्ग, वुशू खिलाड़ी आरती सिंह जिला दुर्ग एवं संजय जांगड़े जिला कबीरधाम, पैरा जुडो खिलाड़ी विशाल शुक्ला जिला जांजगीर-चांपा।

शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2019-20 के लिए व्हालीबॉल खिलाड़ी दीनदयाल चौधरी जिला रायपुर, एथलेटिक्स खिलाड़ी श्रीमती संध्या स्पाई जिला रायपुर, एथलेटिक्स खिलाड़ी टेकराम साहू जिला दुर्ग, एथलेटिक्स खिलाड़ी श्रीमती शारदा पाण्डेय जिला बिलासपुर, एथलेटिक्स खिलाड़ी बिसौहा राम साहू जिला दुर्ग। मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2019-20 के लिए नेटबॉल बालिका जूनियर वर्ग में जिला दुर्ग की शिवांगी बाजपेई, तुलसी मंडावी, मिशा कुमारी, खुशबू कुशवाहा, मुस्कान देवांगन, वी. हेमलता, बबली एवं सोनम शर्मा के अलावा करूणा ध्रुव जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, योगिता यादव जिला राजनांदगांव, हेमपुष्पा साहू जिला राजनांदगांव, गंगा कुंजल जिला बालोद, जिला दुर्ग के कोच जावेद अहमद खॉन एवं मैनेजर संध्या यादव। व्हील चेयर फेंसिंग पुरूष सीनियर वर्ग में हरिहर सिंह पनवरजली जिला कबीरधाम, राजेश साहू जिला बिलासपुर, महेंद्र साहू जिला मुंगेली एवं आशीष पटेल जिला बिलासपुर।

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए (ओलंपिक खेल) हैण्डबॉल खिलाड़ी कंचन महानंद जिला दुर्ग, फेंसिंग खिलाड़ी मोना पटेल जिला दुुर्ग। (नॉन ओलंपिक खेल) साफ्टबॉल खिलाड़ी हितेश निर्मलकर जिला रायपुर, नेटबॉल खिलाड़ी टी. प्रतीक कुमार जिला बिलासपुर। (पैरा स्पोटर््स) पैरालिम्पिक फेंसिंग खिलाड़ी रोहिणी साहू जिला बिलासपुर। शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए (ओलंपिक खेल) फेंसिंग खिलाड़ी योगेश कुमार सिन्हा भिलाई। (नॉन ओलंपिक खेल) सॉफ्टबॉल खिलाड़ी आर्यन ताम्रकार जिला मुंगेली एवं बेसबॉल खिलाड़ी राहुल सिंह ठाकुर जिला बिलासपुर। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए प्रशिक्षक पैरा एथलेटिक्स डिकेश टंडन जिला रायपुर एवं प्रशिक्षक पैरालिम्पिक फेंसिंग सुश्री किरण साहू जिला बिलासपुर। शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2020-21 के लिए बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्या पटेल जिला दुर्ग एवं प्रभात सेठ जिला महासमुंद, बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल जिला कोरबा, रोलबॉल खिलाड़ी परमजीत कौर जिला दुर्ग, टेबल-टेनिस खिलाड़ी आर. देवांशी जिला बिलासपुर एवं सागर घटगे जिला रायपुर, टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी जिला दुर्ग के जे. सुधा एवं रोशन लाल यादव, कुश्ती खिलाड़ी सती बाघमार जिला रायपुर एवं विजेन्द्र पॉल सिंह जिला दुर्ग, वुशू खिलाड़ी तारा साहू जिला डोंगरगढ़ एवं भानूप्रताप सिंह जिला दुर्ग, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी सुश्री प्रीति यादव जिला गरियाबंद, पैरा जूडो खिलाड़ी कोमल वर्मा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, पैरालिम्पिक जूडो खिलाड़ी नितेश शुक्ला जिला जांजगीर-चांपा, पैरा तैराकी खिलाड़ी किसराम पटेल जिला बिलासपुर।

शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2020-21 के लिए हैण्डबॉल खिलाड़ी एस.के.डी. मिश्रा जिला दुर्ग, मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी गजेन्द्र यादव जिला कांकेर, पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी नश्कर टंडन जिला दुर्ग, एथलेटिक्स (वेटरन) खिलाड़ी अनुपम कुमार जोफर जिला कांकेर एवं  टेनिस, शतरंज अन्य के लिए गुरूचरण सिंह होरा जिला रायपुर।

मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2020-21 के लिए सॉफ्टबॉल पुरूष सीनियर खिलाड़ी वर्ग में रायपुर जिले से सर्वश्री किशन महानंद, हितेश निर्मलकर, बीरू बाघ, मोहित ठाकुर, निखिल नायक, राजू साहू, सुरेन्द्र साहू एवं चंदन तांडी, दुर्ग जिले से दीपक कुमार, सुनिल राज, मानस केशरवानी, पी. आशीष, सारंग नेताम, सोनू गुप्ता, भूपेन्द्र गरहे एवं जितेन्द्र, आर्यन ताम्रकार जिला मुंगेली, सौरभ यादव जिला रायगढ़। इसी प्रकार प्रशिक्षक वर्ग में रायपुर जिले के अमित कुमार वरू एवं सियाराम पटेल, मैनेजर दीनू पटेल जिला रायपुर। आर्चरी जूनियर बालिका वर्ग में कोंडागांव जिले की कुमारी नेहा मरकाम एवं रमिता सोरी, रायपुर जिले की दीक्षा नायक एवं दुर्गेशनंदनी गोस्वामी, कोच त्रिलोचन जिला कोंडागांव को दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here