100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर किया सैल्यूट, आनंद महिंद्रा बोले- रोंगटे खड़े हो गए

0
102

नई दिल्ली
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेजर स्वामी ने व्हीलचेयर से उठकर सेना को सैल्यूट किया। पूर्व सैन्य अधिकारी की जज्बे भरी सलामी का वीडियो सामने आया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है और उन्होंने इसे Monday Motivation बताया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। उन्होंने 7 इंडियन आर्मी जनरल्स को इंस्ट्रक्ट किया। साथ ही साथ उन्होंने अपने गुरु का सम्मान करने की भारतीय परंपरा के बारे में भी बताया। जब उन्होंने सलामी दी, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। यह मेरा #MondayMotivation है।'

देशभक्ति के जज्बे को सलाम कर रहे लोग
वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 3 हजार से अधिक बार इसे रिट्वीट किया गया है। वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। यूजर्स सब मेजर स्वामी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। साथ ही उनसे देशभक्ति की प्रेरणा लेने की बात भी कही जा रही है।

भारतीय सेना के लिए आज का दिन खास
मालूम हो कि भारतीय सेना के लिए आज का दिन बेहद खास है। भारतीय वायुसेना ने देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को सोमवार को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया। इससे वायुसेना की ताकत में और वृद्धि होगी, क्योंकि यह हेलीकॉप्टर कई तरह की मिसाइल दागने और हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here