Udhyog Hakikat

वन विभाग के तीन अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना

रायपुर
राज्य शासन द्वारा वन विभाग के तीन अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है,वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आर के चंचलानी के हवाले से जारी शासकीय आदेश के मुताबिक  चूड़ामणि सिंह उप वन मंडलाधिकारी मुंगेली से वन मंडलाधिकारी कवर्धा वन मंडल। दिलराज प्रभाकर वन मंडलाधिकारी कवर्धा से वनमंडलाधिकारी खैरागढ। संजय यादव को वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ से कार्या.प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।