पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान के लिए 25 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

0
150

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय 'पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान' की स्थापना की है। वर्ष 2021 के लिए इस पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति/एक संस्था के चयन हेतु सर्व संबंधितों से 25 सितंबर 2021 के सायं 5 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार की राशि रुपए 2 लाख चयनित व्यक्ति/संस्था को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी। यहां पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नांकित अपेक्षाओं की पूर्ति कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए किए गए कार्यो की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र/पत्रिकाओं/ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति, यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम/मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। आवेदक जिस जिले का निवासी हो उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेगा। सीधे इस विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here