Udhyog Hakikat

दिल्ली के नए उप-राज्यपाल बने विनय कुमार सक्सेना

नई दिल्ली
 विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है। अनिल बैजल का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है राष्ट्रपति भवन की तरफ से कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति को विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

सक्सेना फिलहाल खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष हैं। वे अनिल बैजल की जगह लेंगे। बैजल ने पांच दिन पहले ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया था। बैजल के मार्च 2022 से ही हटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वे दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल बनाए गए थे। वे इस पद पर 5 साल से ज्यादा समय तक रहे।

दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल महोदय  विनय कुमार सक्सेना जी का दिल्ली की जनता की तरफ़ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ़ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।