Udhyog Hakikat

जादू-टोना की शंका में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

धार
 मध्‍य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले में एक बार फिर से महिला के साथ बर्बरता की तस्वीर सामने आई है। जिले के मनावर थाने के सिंघाना चौकी अंतर्गत मांडवी में एक महिला को समाज के दरिंदों ने वस्त्रहीन करके उसके साथ बर्बरता की। इस हैवानियत का वीड‍ियो भी सामने आया है। निर्वस्त्र महिला लोगों से रहम की भीख मांगती रही परंतु दरिंदों को रहम नहीं आया।

जिले के सिंघाना एक महिला के साथ महज इसलिए बर्बरता की गई थी बदमाशों को लगा कि महिला की नजर खराब है। अंधविश्वास के चलते आरोपी महिला के घर में घुसे और महिला को गालियां दी। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की महिला पर लात घूंसे बरसाए गए। इतने से मन नहीं भरा तो महिला के बदन से सारे कपड़े उतार दिए और इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।

करीब 40 साल की महिला रहम की भीख मांगती रही, परंतु उसके साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी करना नहीं छोड़ा। आरोपितों को आशंका थी कि महिला जादू-टोना जानती है। जिसके चलते ही उनके परिवार की महिला की तबीयत ठीक नहीं हो रही है। महिला ने काला जादू किया है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना 5 अक्टूबर की है । पुलिस ने 7 तारीख को शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया व 3 आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ मारपीट की गई है। लिहाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवराई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।