टूरिस्ट वीजा 15 नवंबर से मिलेगा , भारत में अब विदेशियों को एंट्री आसान

0
839

नई दिल्ली
 पिछले डेढ़ साल से पर्यटन क्षेत्र में बंद पड़ी विदेशियों की एंट्री को एक बार फिर से गति मिलने वाली है। गृह मंत्रालय 15 अक्टूबर से चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को नए पर्यटक वीजा देने की सेवा फिर से शुरू करेगा। हालांकि, चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटक 15 नवंबर से ऐसा करने की अनुमति दी गई है।

गृह मंत्रालय ने बयान में आगे कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्य लोगों को करना होगा।

कोविड -19 महामारी के कारण, विदेशियों को दिए गए सभी वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। केंद्र सरकार द्वारा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे। कोविड -19 स्थिति पर विचार करने के बाद, विदेशियों को बाद में भारत में प्रवेश और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा किसी भी अन्य प्रकार के भारतीय वीजा का लाभ उठाने की अनुमति दी गई थी।

लेकिन अब विदेशी टूरिस्ट भारत में टूरिस्ट वीजा के जरिए आ सकते हैं और घूम सकते हैं। कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान समग्र स्थिति को देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई। बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here