रायगंज के विधायक कृष्णा कल्याणी ने छोड़ी पार्टी, भाजपा को एक और झटका

0
666

 कोलकाता 
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शुक्रवार को उस समय एक और झटका लगा जब रायगंज के विधायक कृष्णा कल्याणी ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए शुक्रवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले हाल ही में कलियागंज के भाजपा विधायक सोमन रे  पार्टी का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कल्याणी ने रायगंज से भाजपा सांसद देवाश्री चौधरी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने  चौधरी और नए मनोनीत अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कल्याणी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

कल्याणी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की तात्कालिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल की सत्ता में टीएमसी की वापसी के बाद मुकुल रे, सोमन रे और तन्मय घोष सहित कई विधायक घर वापसी कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता बीजेपी से टीएमसी में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here