क्षेत्र में घुसे रूस के 10 हजार सैनिक, लगातार हमला जारी: लुहान्स्क के गवर्नर

0
82

कीव
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच युद्ध अभी भी जारी है। कई दिनों से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। युद्ध अभी तक किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंच सका है। ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। लुहान्स्क के गवर्नर सेरही गदाई ने दावा किया है कि रूस के करीब 10 हजार लड़ाके क्षेत्र में घुस गए हैं। सेरही गदाई ने बताया कि रूसी सैनिकों की कई यूनिट स्थायी रूप से लुहान्स्क में हैं। वे लगातार हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सैनिक क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाना चाहते हैं।

जेलेंस्की की अपील- रूस पर लगाएं कड़े प्रतिबंध
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि पश्चिमी देश रूस से आंख-मिचौली खेलना बंद करें और उस पर कड़े प्रतिबंध लगाएं जिससे बेमतलब का युद्ध खत्म हो सके।

रूसी सेना का लीमन पर कब्जा
रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख रेलवे हब वाले शहर लीमन पर कब्जा कर लिया है जबकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीविरोडोनेस्क पर नियंत्रण के लिए उस पर तीन तरफ से हमले हो रहे हैं। लीमन पर कब्जे को रूसी सेना की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क और लुहांस्क पर पूर्ण कब्जे के लिए रूसी सेना लगातार हमले कर रही है, जबकि अपना इलाका बचाने के लिए यूक्रेनी सेना उससे जूझ रही है।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी है जंग
आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को 90 दिन से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन दोनों देशों के बीच अभी तक कोई सुलह नहीं है पाई है। इस युद्ध के कारण यूक्रेन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। जिसके चलते लाखों लोगों को यूक्रेन से पलायन तक करना पड़ा है। हालांकि, इस दौरान दुनिया भर की बड़ी कंपनियों ने रूस से अपना कारोबार समेट लिया है। साथ ही दुनिया भर के देशों ने युद्ध छेड़ने के लिए रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद रूस युद्ध से पीछे नहीं हट रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here