24 घंटों में 2 लाख 64 हजार नए मामले, कोरोना संक्रमण दर में तेजी से बढ़ोतरी, एक्टिव केस भी 12 लाख के पार

0
70

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार (14 जनवरी) के आए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 64 हजार 202 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में इसी दौरान बीते एक दिन में 1 लाख 09 हजार 345 लोगों की रिकवरी हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12 लाख 72 हजार 073 है। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 315 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4 लाख 85 हजार 350 हो गई है। देश में गुरुवार (13 जनवरी) से आज 14 जनवरी को 16 हजार 785 केस अधिक आए हैं। गरुवार को कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 मामले आए थे। मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासित होने के लिए 15.17 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here