एशिया की तरफ आ रहा अमेरिका, भारत की तरफ बढ़ रहा ऑस्ट्रेलिया, पृथ्वी पर ऐसे बनेगा नया महादेश

0
114

नई दिल्ली  
प्रकृति अपने हिसाब से काम करती है और प्रकृति पर किसी का जोर नहीं है और वैज्ञानिकों ने बताया है कि, पृथ्वी अपनी गति से आगे बढ़ रही है और नया आकार ले रही है। वैज्ञानिकों ने जो रिसर्च किया है, उसमें पता लगा है, कि अभी दुनिया जिस आकार में है, आने वाले सैकड़ों सालों में उसकी स्थिति पूरी तरह से बदल जाएगी और अभी जो नक्शा हम और आप देखते हैं, वो इतिहास बन जाएगा।
 
तेजी से बदल रही है दुनिया
वैज्ञानिकों ने कहा है कि, अगले 20 करोड़ से 30 करोड़ साल में आर्कटिक महासागर और कैरेबियन सागर गायब हो जाएंगे। यानि, धरती से इन दोनों महासागरों का अस्तित्व ही पूरी तरह से मिट जाएगा और एशिया और अमेरिका आपस में मिल जाएंगे। हालांकि, जब एशिया और अमेरिका की मिलेंगे, उससे पहले दोनों द्वीपों के बीच एक भारी टक्कर होगी, जिसके बाद धरती पर एक नये सुपर द्वीप का निर्माण होगा, जिसका नाम वैज्ञानिकों ने "अमासिया" रखा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि, एशिया और अमेरिका के बीच जो टक्कर होगी, उससे अमासिया नाम का एक नया सुपरकॉन्टिनेंट बन जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here