गांधी व शास्त्री की जयंती पर राजीव भवन में भारती बंधु ने प्रस्तुत किए रामधुन भजन

0
129

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, प्रदेश सेवादल, प्रदेश एनएसयुआई, प्रदेश इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि, मार्ल्यापण अर्पित कर पुण्य स्मरण किए। इस दौरान भारती बंधु ने रामधुन भजन प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक रमेश वल्यार्नी, प्रभारी सचिव शिवसिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here