वजन होगा कंट्रोल करने के लिए महिलाओं को खाना चाहिए ये सुपरफूड्स

0
104

आमतौर पर महिलाओं को घरेलू काम से फुर्सत नहीं मिलती है जिसकी वजह से वो ज्यादा अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। वो वर्कआउट भी नहीं कर पाती है। ऐसे में धीरे-धीरे इनका वजन बढ़ने लगता है। साथ ही कई और बीमारी भी इन्हें घेरने लगती है। ऐसे में औरतों को अपने डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए जो उनके वेट को कंट्रोल करने में मदद तो करेगा ही साथ ही कई बीमारियों से दूर भी रखेगा।

पब मेड के रिसर्च में सामने आया है कि वजन का तेजी से बढ़ना साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर का कारण बन सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि ये कंट्रोल में हो। आइए जानते हैं उन 4 सुपरफूड्स के बारे में जिसके अंदर छिपा है वजन कम करने के लिए महत्वपूर्ण तत्व।

अनानास खाने में जितना टेस्टी होता है उतनी ही उसके अंदर सेहत का खजाना छुपा है। इस फल में
 एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स, ब्रोमेन जैसे कई तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये तत्व मोटापे के साथ प्रोटीन को सही तरीके से डाइजेस्ट करने में हेल्प करते हैं। जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं उन्हें अपने डाइट में इस फल को रोज शामिल करना चाहिए।

चुकंदर के अंदर कई सारे ऐसे तत्व मौजूद है जो वजन कम करने के साथ-साथ आपको हेल्दी भी रखता है। इसके अंदर बीटा केरोटीन की मात्रा मिलती है। इसके साथ ही  माइक्रोनुट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है। चुकंदर कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। आप इसका सलाद बनाकर या फिर जूस निकालकर भी पी सकते हैं। चुकंदर का रायता भी बहुत फायदेमंद होता है।

टमाटर के बिना सलाद, सब्जी अधूरी मानी जाती है। इसके अंदर सेहत का खजाना छुपा हुआ है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी मौजूद होता है जो गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाता है। सॉल्युबल और इनसोलुब्ल फाइबर इसमें होता जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। आपको टमाटर रोज खाना चाहिए। जिससे मोटापा कंट्रोल होगा।

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन के कई प्रकार मिलते हैं। इसके खाने से  प्रोबायोटिक्स शरीर को प्रचुर मात्रा में मिलता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इससे बेली फैट की समस्या भी दूर होती है। डॉक्टर भी हर रोज दही खाने की सलाह देते हैं। पाचन शक्ति भी इससे सही रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here