अनियंत्रित कार नाले में गिरी,तीन की मौत

0
167

संतकबीर नगर
 संतकबीर नगर के बेलहर थाना के झुड़िया पुल के पास रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।कार तेज रफ्तार होने कारण अनियंत्रित हो गयी।तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के तेलौरा गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पांडेय पुत्र कौशल अपनी 50 वर्षीय मां शीला व तीन वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रविवार की सुबह कार से आवश्यक कार्य से खलीलाबाद आए थे। ये खलीलाबाद से अपने घर सिद्धार्थनगर जनपद के लिए लौट रहे थे। ये रात के करीब पौने नौ बजे बेलहर थाना के झुड़िया पुल के पास पहुंचे थे।

 इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। स्थानीय लोग व पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला।उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एक अन्य घटनाक्रम में संतकबीर नगर के ही दुधारा थाना के मदारपुर व गरथौली गांव के बीच रविवार की रात करीब आठ बजे जंगली जानवर के हमले में आठ लोग घायल हो गये। कर दिया। ग्रामीणों ने इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। यहां के डाक्टरों ने सात लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here